गत वर्ष से इस वर्ष दोगुना धान आया पंजाब की मंडियों में
खन्ना, 5 अक्तूबर (हरजिंदर सिंह लाल) : पंजाब में धान की सरकारी खरीद का ऐलान चुनाव के बाद आढ़तियों की हड़ताल के चलते सरकारी खरीद एजैंसियों द्वारा लगातार 4 दिन पंजाब की मंडियों में धान का एक भी दाना न खरीदे जाने के बाद हड़ताल खत्म होते ही पहले दिन 19 हज़ार टन के करीब धान की खरीद की गई। जिसमें पनग्रेन ने 6654 टन, मार्कफैड ने 4068 टन, पनसप ने 5749 टन और बेयर हाऊस ने 1726 टन धान की खरीद की। केन्द्रीय खरीद एजैंसी भारतीय खाद्य निगम (एफ.डी.आई.) ने आज तक पंजाब की मंडियों में धान का एक दाना भी नहीं खरीदा। गौरतलब है कि पंजाब की मंडियों में बासमती धान सहित अब तक 3.87 लाख टन धान की आमद हो चुकी है। जबकि पिछली बार आज तक 1.9 लाख टन धान की मंडियों में आया है। गौरतलब है कि इसमें 3.08 लाख टन धान बासमती धान है। इस तरह पंजाब की मंडियों में इस बार पिछली बार की तरह दोगुने से भी ज्यादा धान आ चुका है, इसी तरह पिछली बार 5 अक्तूबर की शाम तक पंजाब की मंडियों में 1.7 लाख टन धान खरीदा जा चुका था, जबकि इस बार आज तक 105 प्रतिशत ज्यादा भाव 3.48 लाख टन धान की खरीद हो चुकी है।