फ्रांस ने तुर्की को हथियारों की आपूर्ति रोकी

पेरिस,13 अक्तूबर - फ्रांस ने तुर्की द्वारा उत्तरी सीरिया पर चलाये गये सैन्य अभियान के विरोध में उसे सभी तरह के हथियारो की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तरी सीरिया पर तुर्की के सैन्य अभियान के बाद फ्रांस ने उसे निर्यात किये जाने वाले सभी तरह के सैन्य उत्पादों की आपूर्ति पर रोक लगाने का तत्काल प्रभाव से निर्णय लिया है।