बटाला में मामा ने भांजी को गोली मारने के बाद की आत्महत्या

बटाला,17 नवंबर - (काहलों) - बटाला के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को गोली मारने की खबर है। बाद में उस व्यक्ति ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। लड़की बटाला के मुर्गी मोहल्ला में किराये के मकान में अकेली रहती थी। लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसको अमृतसर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, लड़की को गोली मारने वाला उसका रिश्ते में मामा बताया जा रहा है। इस संबंधी बटाला पुलिस कार्यवाही कर रही है।