आज मनाया जा रहा है पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में ज्ञान उत्सव

संगरूर, 21 नवंबर - (धीरज पशोरिया) - पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ते बच्चों के ज्ञान में वृद्धि के लिए आज राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ज्ञान उत्सव मनाया जा रहा है। ज्ञान उत्सव के मौके होने वाले अकादमिक मुकाबलों में 6वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों में इस ज्ञान उत्सव को लेकर भारी उत्साह पाया जा रहा है।