नगर कौंसिल जंडियाला गुरू के पूर्व प्रधान अजीत सिंह मल्होत्रा का निधन 

जंडियाला गुरू, 22 नवंबर - (रणजीत सिंह जोसन) - नगर कौंसिल जंडियाला गुरू के पूर्व प्रधान अजीत सिंह मल्होत्रा (77) का आज प्रातःकाल अचानक निधन हो गया। उनके असमय मौत की खबर सुनते ही शहर में शौक की लहर दौड़ गई और बाज़ार ठठियारा मुकम्मल तौर पर बंद हो गया। स्वर्गीय अजीत सिंह मल्होत्रा का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे श्मशान घात के नज़दीक मंदिर भद्रकाली में किया जायेगा।