पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री केन्द्र के पास उठाएंगे चंडीगढ़ से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का मसला

चंडीगढ़, 5 दिसम्बर (सुरजीत सिंह सत्ती): पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का मसला केन्द्र सरकार के पास उच्च स्तर पर उठाएंगे। खास तौर पर एशियन देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए तय एयरपोर्टों की सूची में चंडीगढ़ को शामिल करने का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ के लिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बढ़ाने के मुद्दे पर भी विचार किया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री पंजाब ने केन्द्र सरकार को चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को एशियन करार तहत लाने के लिए पत्र भेजा था, जिसके उत्तर में केन्द्र सरकार ने पत्र भेज कर मुख्यमंत्री को कहा था कि एशियन देशों का करार पुराना है तथा इसमें किसी अन्य हवाई अड्डे को शामिल नहीं किया जा सकता। इसी पत्र बारे वीरवार को सहायक सालीसिटर जनरल चेतन मित्तल ने मुख्य जस्टिस आर.एस. झा व जस्टिस राजीव शर्मा की डिवीज़न बैंच को चंडीगढ़ एयरपोर्ट मामले की सुनवाई दौरान दी। बैंच ने महसूस किया  है कि यह मामला दोनों राज्य केन्द्र सरकार के साथ उच्च स्तर पर उठाएं। बैंच ने यह भी कहा है कि इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ के लिए अन्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की सम्भावनाओं पर भी विचार किया जाए।