झारखंड विधानसभा की 20 सीटों पर दूसरे दौर का मतदान जारी

रांची, 07 दिसंबर - झारखंड में आज दूसरे दौर के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर को छोड़कर बाकी 18 सीटों पर सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। जबकि इन दोनों सीटों (पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर) पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस चरण में 18 सीटें नक्सल प्रभावित हैं। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।