पंजाब में आगामी 48 घंटों में भारी बारिश होने की सम्भावना

लुधियाना, 12 दिसम्बर (पुनीत बावा): पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में आगामी 48 घंटों में हल्की से भारी बारिश होने की सम्भावना है। बारिश होने की शुरुआत आज 12 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे दक्षिणी व पश्चिमी पंजाब से हो गई है। मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी अनुसार 12 दिसम्बर को दक्षिणी व पश्चिमी पंजाब से बारिश होने की शुरुआत हुई, दोपहर 3 बजे पूरे पंजाब में भारी बारिश पड़ी, रात 11 बजे से जालन्धर, बठिंडा व मुक्तसर ज़िले में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। 13 दिसम्बर को पंजाब के ज़िला लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, जालन्धर व हरियाणा के सिरसा ज़िले में भारी बारिश होगी। 13 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे पंजाब के ज़िला बठिंडा, पटियाला, जालन्धर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट ज़िले में भारी बारिश होगी। दोपहर 1 बजे पटियाला, चंडीगढ़, होशियारपुर, जालन्धर, लुधियाना व पठानकोट ज़िलों, हरियाणा के पंचकूला में भी भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। 14 दिसम्बर को भी पंजाब के कई भागों में बारिश हो सकती है। प्रात: 7 बजे से बारिश में कमी आएगी परन्तु 14 दिसम्बर का दिन 2019 के सर्दी के मौसम का ठंडा दिन होगा।