सुखबीर सिंह बादल सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष निर्वाचित


अमृतसर,14 दिसंबर - सुखबीर सिंह बादल को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य नाम का प्रस्ताव न आने के बाद उन्हें एक बार फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने के साथ ही पार्टी की वर्किंग कमेटी और अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के अधिकार भी दिए गए।अमृतसर में एसजीपीसी के मुख्यालय तेजा सिंह समुदरी हाल में शनिवार को आयोजित डेलीगेट इजलास में पंजाब और अन्य राज्यों से आए पार्टी के करीब 600 डेलीगेट्स ने सुखबीर सिंह बादल को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर एक स्वर में सहमति जताई। सुखबीर इससे पहले भी दो बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।