चीन की विशाल दीवार क्यों बनाई गई ?

चीन के महान सम्राट शी हुआंग ती ने लगभग ईसा पूर्व 221 में चीन के विभिन्न राज्यों को एक करके एक साम्राज्य बनाया। इस साम्राज्य के उत्तर में मंगोल नामक निर्दयी कबीला रहता था, जो शी हुआंग के साम्राज्य पर बराबर हमला करता रहता था। अंत में उससे छुटकारा पाने के लिए और साम्राज्य की रक्षा के लिए उसने यह दीवार बनवाई।चीन की दीवार 15 वर्षों में बनकर तैयार हुई। इसे कई बार तोड़ा गया लेकिन इसे फिर बना लिया गया। यह संसार की सबसे लम्बी दीवार है। इसके बाने में ईंट, पत्थर और गारे का प्रयोग किया गया। दीवार के ऊपर 4 मीटर चौड़ी सड़क है। इस दीवार की लम्बाई 1500 मील है और इस दीवार पर जगह-जगह चौकियां भी बनी हुई हैं।

—रीतिका