राजस्व अधिकारियों ने हड़ताल की स्थगित

लुधियाना, 30 जून - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से सब-रजिस्ट्रार जगसीर सिंह को रिश्वत के मामले में नामज़द करने से गुस्साए राजस्व अधिकारियों द्वारा शुरू की हड़ताल को स्थगित कर दी गई है। जत्थेबंदी के प्रधान गुरदेव सिंह धम्म ने बताया कि आज जत्थेबंदी का एक वफद विजिलेंस डायरेक्टर बीके उप्पल को मिला, जिन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाई जायेगी और पूरा इंसाफ किया जायेगा। धम्म ने बताया कि डायरेक्टर द्वारा मामले को रद्द करने का भी भरोसा दिया गया। उन्होंने बताया कि विजिलेंस डायरेक्टर के भरोसे के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है और कल से सभी राजस्व अधिकारी अपनी ड्यूटी पर वापस आ जाएंगे।