संयम अग्रवाल ने उपायुक्त पठानकोट का पदभार संभाला


 पठानकोट, 31 जुलाई (राजेन्द्र सिंह) संयम अग्रवाल ने आज बाद दोपहर पठानकोट के उपायुक्त का पदभार संभाला। उन्हें जिला प्रशासनिक परिसर, पठानकोट में पंजाब पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।  इसके बाद अन्य जिला अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त उपायुक्त पठानकोट का स्वागत किया गया।  इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न अधिकारियों से पठानकोट जिले की वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।