कोरोना के कारण बठिंडा के प्रसिद्ध डॉक्टर का निधन 

बठिंडा,10 सितंबर - (अमृतपाल सिंह वलाण) - बठिंडा के प्रसिद्ध डॉक्टर मेला राम बांसल का बीती रात निधन हो गया। वह सप्ताह पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे। उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उनको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर मेला राम बांसल गरीबों के मसीहा तौर पर जाने जाते थे।