कोर्ट के आदेश पर अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ बांद्रा थाने में एफआईआर दर्ज

 

नई दिल्ली 17 अक्टूबर मुंबई की एक कोर्ट के आदेश के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में 124 ए (राजद्रोह) सहित कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आज दिन में बांद्रा कोर्ट ने एक शिकायत पर फैसला देते हुए पुलिस को दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। शिकायतकर्ता ने कंगना और उनकी बहन पर आरोप लगाया था कि दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिय सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की।

#कोर्ट