किसानों ने मोहम्मद सदीक की गाड़ी को रोककर किया प्रदर्शन 

धूरी,18 अक्तूबर - (सुखवंत सिंह भुल्लर) - धूरी-संगरूर मुख्य मार्ग पर गांव बेनड़ा के नज़दीक कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ धरना दे रही किसान जत्थेबंदियों ने कांग्रेस के सांसद मोहम्मद सदीक की गाड़ी को रोककर रोष प्रदर्शन किया और किसानों के पक्ष में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संसद में विरोध न करने पर उनके विरुद्ध नारेबाजी की। किसानों ने काफी समय मोहम्मद सदीक को रोककर रखा। मोहम्मद सदीक ने किसानों के सवालों के जवाब भी दिए, परन्तु किसान पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुए। किसानों के रोष के बाद धूरी पुलिस प्रशासन ने मोहम्मद सदीक की गाड़ी को आगे निकाला।