पंजाब खादी बोर्ड के उप चेयरमैन लखमीरवाला का निधन 

सुनाम उधम सिंह वाला, 23 अक्तूबर - (हरचन्द सिंह भुल्लर, सरबजीत सिंह धालीवाल) - सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब खादी और ग्राम उद्योग बोर्ड के उप चेयरमैन हरिन्दर सिंह लखमीरवाला का आज प्रातःकाल दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। लखमीरवाला करीब 57 वर्षों के थे। उनका संस्कार आज दोपहर बाद 3 बजे उनके पैतृक गांव लखमीरवाला के नज़दीक सुनाम (संगरूर) में होगा।