बड़े बदलाव के साथ होंगे ओलम्पिक खेल

इस वर्ष टोक्यो (जापान) में होने वाली ओलम्पिक खेलों के कोरोना संकट के कारण अगले वर्ष तक स्थगित होने के बावजूद अभी इन खेलों के आयोजन संबंधी अनिश्चितता वाला माहौल बना हुआ है परन्तु 2024 में होने वाली पैरिस ओलम्पिक खेलों की तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं। इन खेलों के दौरान ओलम्पिक इतिहास में कुछ नये बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे अधिक बदलाव इन खेलों में लिंग भेद से संबंधित हैं, जो अभी तक ओलम्पिक खेलों में देखने को नहीं मिला। 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 में  तक अब फ्रांस के शहर पैरिस में होने वाली 33वीं ओलम्पिक खेलों की प्राथमिक रूप-रेखा घोषित की गई है, जिसके तहत खेल इतिहास में यह पहला ऐसा खेल उत्सव होगा, जिसमें पुरुष और महिल खिलाड़ी बराबर की संख्या में भाग लेंगे। इन खेलों में कुल 10500 खिलाड़ी भाग लेंगे। जबकि अधर में लटक रही ओलम्पिक खेलों में 11092 खिलाड़ियों में 48.8 प्रतिशत और 2016 की रियो ओलम्पिक खेलों में 45.6 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। इस तरह पैरिस में पुरुष और महिला खिलाड़ियों की समान संख्या नया इतिहास रचेगी। टोक्यो ओलम्पिक में कुल 339 खेल मुकाबले शामिल हैं परन्तु पैरिस ओलम्पिक में इनकी संख्या 329 रखी गई है। पैरिस ओलम्पिक में मिश्रित  वर्ग के 22 मुकाबले शामिल किए गए हैं और टोक्यो ओलम्पिक में 18 मिश्रित मुकाबले शामिल थे। पैरिस ओलम्पिक में शामिल 32 खेलों में से 28 में पुरुष एवं महिला एथलीट समान संख्या में भाग लेंगे। पुरुषों और महिलाओं को पैरिस ओलम्पिक में बराबर के भागीदार बनाने के लिए मुख्य तौर पर एथलैटिक्स, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और साइकिलिंग के इवैंट्स में फेरबदल किया गया है। भारोत्तोलन मुकाबलों में चार इवैंट्स कम किये गए और दोनों वर्गों में 5-5 भार वर्ग रखे गए  हैं। बदले हालात के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन फैडरेशन द्वारा जिन भार वर्गों के मुकाबले ओलम्पिक में शामिल होंगे, उनके बारे अगले वर्ष फैसला लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलम्पिक में 196 भारोत्तोलकों ने भाग लेना था परन्तु पैरिस में 120 खिलाड़ी ही इस खेल में ज़ोर-आज़माइश कर सकेंगे। मुक्केबाजी में पुरुषों के 7 और महिलाओं के 6 भार वर्ग शामिल किए गए हैं। जबकि पहले महिलाओं के 3 भार वर्ग होते थे। एथलैटिक्स में 50 किलोमीटर पैदल चाल का मिश्रित मुकाबला आरंभ किया गया है। किश्ती चालन की क्नोइंग प्रतियोगिता में दो नये इवैंट्स शामिल किए गए हैं। इसी तरह सेलिंग के भी तीन नये मिश्रित मुकाबले शामिल किए गए हैं। निशानेबाज़ी के भी एक मुकाबले का स्वरूप बदला गया है।  इसके अतिरिक्त पैरिस ओलम्पिक में चार नई खेलें शामिल की गई हैं जिनमें ब्रेकिंग, सर्फिंग, स्केट बोर्डिंग एवं स्पोर्ट्स क्लाइबिंग शामिल हैं।

 -मो. +16478042221