इंडोनेशिया में यात्रियों को ले जा रहा विमान उड़ान भरने के बाद लापता

जकार्ता, 09जनवरी - इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता से उड़ान भरने के तत्काल बाद श्रीविजया एयरलाइंस का विमान लापता हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में 50 से भी अधिक लोग यात्रा कर रहे थे। बचाव अभियान दल ने विमान की खोज करनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक विमान की लोकेशन नहीं मिल पाई है।