खरड़ में उप-मंडल मैजिस्ट्रेट हिमांशु जैन ने फहराया तिरंगा

खरड़, 26 जनवरी - (गुरमुख सिंह मान) - सब डिवीजन स्तर का गणतंत्र दिवस समारोह अनाज मंडी खरड़ में हुआ। उप मंडल मैजिस्ट्रेट खरड़ हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराने के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 के दौरान सब डिवीजन खरड़ में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मेहनत के साथ काम किया गया।