मथुरा महापंचायत में प्रियंका का वार- गोवर्धन पर्वत को बचा लें, कल को इसे भी ना बेच दे सरकार

 

नई दिल्ली ,23 फरवरी  प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार LIC के अलावा कई कंपनियां पहुंच रही हैं, गोवर्धन पर्वत को बचाकर रखें कल को सरकार इसे ना बेच दे। प्रियंका बोलीं कि पता नहीं पीएम मोदी को किसानों से कौन सी दुश्मनी है, पीएम मोदी संसद में भी किसानों का अपमान करते हैं। इनके मंत्री किसानों को आतंकवादी बोलते हैं, जब राहुल गांधी ने संसद में मौन रखा तो सरकार ने उसमें हिस्सा नहीं लिया।