दिल्ली में वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद रहने वाले 12 अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार


नई दिल्ली, 14 जनवरी  राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। दिल्ली पुलिस ने पिछले 3 दिनों में वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद रहने वाले 12 और विदेशियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।