जासूस के किरदार में नज़र आएंगे अर्जुन रामपाल 

‘प्यार इश्क और मोहब्बत’  से बतौर एक्टर करियर की शुरूआत करने वाले अर्जुन राजपाल को इस इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक अरसा हो चुका है और वह लगभग 5० फिल्में कर चुके हैं लेकिन कभी भी वह बॉलीवुड की जरूरत नहीं बन सके।  अर्जुन रामपाल बहुत जल्द ’धाकड़’ और ’द बैटल और भीमा कोरेगांव’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे जिनकी शूटिंग खत्म करने के बाद वह आजकल पुणे में ’नास्तिक’ की शूटिंग कर रहे हैं। अर्जुन रामपाल के पोर्टफालियो में एक तेलुगु फिल्म ’हरी हारा वीरा मल्लू’ भी है। अर्जुन रामपाल का फिल्म करियर बेशक कुछ खास न रहा हो लेकिन वह किसी न किसी कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।   वेब सिरीज ’लंदन फाइल्स’ में नजर आएंगे। सचिन पाठक द्वारा निर्देशित इस सिरीज में अर्जुन रामपाल के साथ पूरब कोहली और मेधा राणा मुख्य भूमिकाओं में हैं।   वेब सिरीज ’लंदन फाइल्स’ एक पिता और उसकी खोई हुई बेटी की कहानी है। इसमें अर्जुन ओम सिंह जासूस का किरदार निभा रहे हैं। निर्देशक अब्बास मस्तान एक स्पेनिश वैब सिरीज ’मनी हाइस्ट’ से र्प्रेरित एक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का टाइटल ’थ्री मंकीज’ रखा गया है। इसमे एक बेहद अहम भूमिका के लिए अर्जुन रामपाल को अनुबंधित किया गया है। खबर है कि वो इसमें एक प्रोफेसर के किरदार में नजर आएंगे जबकि अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा का  फिल्म में लीड रोल बताया जा रहा है। अब्बास मस्तान द्वारा आखिरी बार  ’मशीन’ का डायरेक्शन किया था जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। अब ठीक पांच साल बाद फिल्म ’थ्री मंकीज’ के जरिये एक बार फिर अब्बास की वापसी हो रही है। (युवराज)