मुंडका: लापता लोगों को खोजते रात तक भटक रहे थे लोग


नई दिल्ली14 मई मुंडका फैक्टरी अग्निकांड के बाद सीसीटीवी बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोग लापता हैं। इन लापता लोगों के बदहवास परिजन उन्हें खोजने के लिए रात तक भटक रहे थे। किराड़ी में रहने वाले मोहम्मद सलमान अंसारी देर रात तक संजय गांधी अस्पताल में घायलों की लिस्ट में अपनी रिश्तेदार मुसारत (37) को खोज रहे थे। सलमान ने बताया कि उसे शाम को आग लगने की खबर मिली तो वो भागा हुआ तुरंत उसी फैक्ट्री में पहुंचा तो वहां भारी भीड़ थी लेकिन उसे अपनी मामी का कुछ पता नहीं चल पाया। उसके बाद भटकते हूए संजय गांधी अस्पताल पहुंचा लेकिन वहां भी उसे घायलों में मुसारत का नाम नहीं मिला। उसने बताया कि मूसारत के तीन बच्चे हैं और वह किराड़ी के प्रवेश नगर में रहती थीं। वे पिछले कुछ वक्त से इसी कैमरा बनाने वाली फैक्टरी में हेल्पर का काम करती थीं।