महाराष्ट्र में BJP को रोकने के लिए हुआ था महाविकास अघाड़ी का गठन, कांग्रेस अभी भी इसके साथ- अशोक चव्हाण

 

नई दिल्ली, 23 जून -  कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि 2019 में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर महा विकास अघाड़ी का गठन किया गया था। कांग्रेस अभी भी उस पर कायम है और महा विकास अघाड़ी के लिए हमारा समर्थन जारी है।