दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर पहुंचा 

नई दिल्ली, 5 जनवरी- दिल्ली के सफदरजंग में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस सीजन का यह सबसे कम तापमान है।