मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को कार ने मारी टक्कर  

मुंबई, 20 मार्च - DCP अकबर पठान ने कहा कि 19 मार्च को वर्ली थाना क्षेत्र में वर्ली डेयरी के पास मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला को एक कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके चलते महिला की मृत्यु हो गई। मामले में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।