अमृतपाल सिंह को हरियाणा के शाहाबाद में शरण देने वाली महिला गिरफ्तार: पुलिस

शाहाबाद मारकंडा, 23 मार्च - 'वारिस ए पंजाब' के प्रमुख एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पूरे भारत की पुलिस ढूंढ रही है। पंजाब के पूरे क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी जारी है। वही पंजाब के साथ लगते हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद कस्बे कि सिद्धार्थ कॉलोनी के इस घर में 19 20 और 21 मार्च को अमृतपाल सिंह यहां रहा। एसटीएफ हरियाणा और पंजाब पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तो यहां अमृतपाल की धरपकड़ के लिए पहुंचे, लेकिन उससे पहले अमृतपाल सिंह यहां से जा चुका था।