बालासोर ट्रेन दुर्घटना की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए - तेजस्वी यादव

पटना, 4 जून - बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें इसका बहुत दुख है। इस घटना में लापरवाही हुई है। इस घटना ने रेलवे के दावे फेल कर दिए। इसकी जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। इस घटना में बिहार के कई लोग घायल हुए हैं। सारी जानकारी ली जा रही है उसके बाद बिहार सरकार निर्णय लेगी।