शिमला में मंदिर गिरने से 9 लोगों की मौत  

शिमला, 14 अगस्त- शिमला में भूस्खलन के कारण एक मंदिर ढह गया। शिमला के एस.पी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन के कारण एक मंदिर ढह गया है। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट किया कि शिमला से दुखद खबर आई है, जहां समर हिल पर शिव मंदिर भारी बारिश के कारण ढह गया। अब तक नौ शव बरामद किये जा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन लोगों को बचाने में जुटा हुआ है।