राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोग पंजाब में जाकर पेट्रोल-डीजल भराते हैं- अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 15 सितंबर - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान और अन्य कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्यों में सरकारों ने अपना VAT बढ़ाया, भाजपा शासित राज्यों ने कम किया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोग पंजाब में जाकर पेट्रोल-डीजल भराते हैं और वहां लोगों को अपने पंप बंद करने पड़ गए। कम से कम 300 पेट्रोल पंप इसकी वजह से बंद हुए हैं।