सरकार किसानों का सम्मान नहीं करती - शरद पवार

मुंबई, 24 फरवरी - NCP (SCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा, ''आजकल किसान संकट में हैं। मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान, जब हमें पता चला कि किसान कृषि ऋण के कारण आत्महत्या कर रहे हैं, तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसानों का 70,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया था। किसान सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यह सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है... यह सरकार हमारे किसानों का सम्मान नहीं करती है इसलिए हमें उन्हें सत्ता से हटाना होगा।"