हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मनोहर लाल खट्टर से मिले 


 चंडीगढ़, 19 जुलाई - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात पर कहा, "केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हिमाचल प्रदेश की समस्याओं से संबंधित बात हुई है। बिजली परियोजनाओं से संबंधित हमारी बात हुई... सभी चीज़ों पर चर्चा हुई है।"