सबसे सुंदर जीवों में से एक है बर्फीला उल्लू
बर्फीला उल्लू अपने परिवार में सबसे सुंदर जीवों में से एक है। यह पक्षी जितना सुंदर है, उतना बेरहम भी है। अक्सर यह उल्लू आर्कटिक सर्कल के उत्तरी क्षेत्र में रहते हैं। यह उल्लू बर्फ की तरह सफेद होता है और इसके पंखों पर भूरे रंग के धब्बे होते हैं।
इस जाति की मादा उल्लू आकार में नर उल्लू से बड़ी होती है। बर्फीले उल्लू के पंखों का फैलाव पांच फुट के करीब होता है। यह छोटे पक्षियों का शिकार करता है। इसका मनपसंद भोजन ‘लेमिंग’ एक प्रकार का चूहा और वोल (चूहे जैसा जीव) होता है। यह उल्लू अपने शिकार को बड़ी फूर्ती से झटपट बेरहमी से मार देता है और फिर खाता है। यह उल्लू इतना ताकतवर होता है कि यदि एक से ज्यादा चूहे इसको दिख जाएं तो यह बहुत फूर्ती से सभी को एक बार उठाकर ले जाता है। इसकी आयु 9-10 साल के करीब होती है। इस जाति की मादा उल्लू कभी तो साल में लगातार 14 अंडे दे देती है और कभी साल भर में एक अंडा भी नहीं देती। इस जाति पर प्रशिक्षण करके देखा गया है कि जब यह लेमिंग और वोल ज्यादा खाते हैं, उस समय मादा उल्लू ज्यादा अंडे देती है।
जब इनके मनपसंद भोजन में कमी आती है तो यह बर्फीले उल्लू आर्कटिक से पलायन करके हिमालय पर्वत श्रेणी तक भी आ जाते हैं।
-गांव नूरपुरा, वा. हलवारा, ज़िला लुधियाना।
मो. 97819-19175