भाजपा ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए सह-प्रभारी और प्रभारी किए नियुक्त 

चंडीगढ़, 22 मार्च - भाजपा ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव 2025 के लिए सह प्रभारी और प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, जिनकी सूची भी जारी कर दी गई है। भाजपा ने उपचुनाव के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री, एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला को सह प्रभारी बनाया गया है।

#भाजपा
# लुधियाना
# उपचुनाव
# सह-प्रभारी
# प्रभारी