विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा ये हमारा संकल्प है- प्रधानमंत्री मोदी

यमुनानगर (हरियाणा), 14 अप्रैल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हरियाणा लगातार तीसरी बार, डबल इंजन सरकार के विकास की डबल रफ्तार देख रहा है। विकसित भारत के लिए विकसित हरियाणा... ये हमारा संकल्प है। आज यहां शुरु हुई विकास परियोजनाएं ये भी इसी का जीता-जागता उदाहरण है। मैं हरियाणा के लोगों को इस विकास परियजनाओं के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। 

मुझे गर्व है कि हमारी सरकार बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए चल रही है। बाबा साहेब अंबेडकर ने उद्योगों के विकास को सामाजिक न्याय का मार्ग बताया था। बाबा साहेब ने भारत में छोटी जोतों की समस्या को पहचाना था। वो कहते थे कि दलितों के पास खेती के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, इसलिए दलितों को उद्योगों से सबसे ज्यादा फायदा होगा... भारत में औद्योगिकरण की दिशा में बाबा साहेब ने देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर काम किया था।

#विकसित भारत
# विकसित हरियाणा
# प्रधानमंत्री मोदी