ये राजनीतिक लड़ाई के साथ-साथ विचारधारा की लड़ाई भी है:राहुल गांधी


मोडासा, 16 अप्रैल - अरवल्ली (गुजरात): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "ये राजनीतिक लड़ाई के साथ-साथ विचारधारा की लड़ाई भी है। देश में विचारधारा की सिर्फ 2 पार्टियां हैं एक भाजपा और दूसरी कांग्रेस...पूरा देश जानता है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही भाजपा और RSS को हरा सकती है। अगर हमें भाजपा और RSS को देश में हराना है तो रास्ता गुजरात से होकर जाता है।"

#राहुल गांधी