कोहरा देख दंग रह गए लोग गर्मी के मौसम में कोहरा
पटना , 22 अप्रैल - आज सुबह जमुई, शेखपुरा, मोकामा इलाके में जब लोग मॉर्निग वॉक करने निकले तो हैरान रह गए। अप्रैल माह में दिसंबर जैसा कोहरा दिखा। दृश्यता काफी कम थी। ठंडी हवा ने मौसम को सुहाना बना दिया।अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में ही लोग गर्मी से परेशान हैं। वहीं बिहार के कुछ जिलों में मंगलवार सुबह चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। जमुई, शेखपुरा, लखीसराय और पटना के मोकामा टाल इलाके में भीषण कोहरे ने लोगों को हैरान कर दिया है। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन इलाकों में दृश्यता करीब 50 मीटर थी। शेखपुरा के स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलोग सुबह टहलने के लिए निकले तो पूरा शहरा कोहरे की चादर से ढका नजर आया। आमतौर पर अप्रैल की गर्मी में ऐसा दिखने को नहीं मिलता है। वहीं मोकामा में स्थानीय लोगों का कहना है कि मध्य रात्रि के बाद से ही कोहरा बढ़ने लगा था। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।