सबसे लम्बा नाम किस देश का है ?

‘दीदी, मैंने गौर किया है कि अधिकतर देशों के नाम बस एक या दो शब्दों के होते हैं, जैसे हमारे देश का नाम इंडिया या भारत है, जबकि न्यूज़ीलैंड का नाम दो शब्दों से बना है।’ 
‘कुछ देशों के नाम चार शब्दों वाले भी हैं, जैसे यूनाइटेड स्टेट्स ऑ़फ अमेरिका।’
‘यह तो सही है, लेकिन मैं सोच रहा था कि सबसे लम्बा नाम किस देश का होगा?’
‘इंग्लैंड या यूनाइटेड किंगडम का है?’
‘कैसे?’
‘इंग्लैंड का अधिकारिक नाम द यूनाइटेड किंगडम ऑ़फ ग्रेट ब्रिटेन एंड नार्थरन आयरलैंड है, जिसमे अंग्रेजी के 56 लेटर्स आते हैं।’
‘इस देश का इतना लम्बा नाम क्यों है?’
‘दरअसल, इतना लम्बा नाम इसलिए रखा गया ताकि अलग-अलग देशों के ऐतिहासिक संघ को प्रतिविम्बित करने के साथ ही जटिल गठन व स्थायी बादशाहत के प्रतीक को व्यक्त किया जा सके।’
‘तो यह अलग-अलग देशों का संघ है।’
‘हां, इसमें इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स व उत्तरी आयरलैंड शामिल हैं।’ 
‘यूके के बाद अंग्रेजी के लेटर्स के हिसाब से किस देश का नाम लम्बा है?’
‘मैं तुम्हें चार-पांच देशों के नाम और बताती हूं जो काफी लम्बे हैं। इंडिपेंडेंट एंड सॉवरेन रिपब्लिक ऑ़फ किरबाती में 46 लेटर्स हैं, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑ़फ साओ टोमे एंड प्रिंसिपे में 45 लेटर्स हैं, द फॉर्मर युगोस्लाव रिपब्लिक ऑफ मेसीडोनिया में 41 लेटर हैं, द डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया में भी 41 लेटर्स हैं और फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया में 40 लेटर्स हैं।’ 
‘लेकिन रोजमर्रा की बातचीत में इतने लम्बे नामों का प्रयोग तो नहीं होता है।’
‘न्यूज़ीलैंड में एक पहाड़ी का नाम है तो एक ही शब्द का, लेकिन उस शब्द में 85 लेटर्स हैं। 
इसका उच्चारण इस प्रकार है- ‘Taumata­whakatangihanga­koauau­o­tamatea­turi­pukaka­piki­maunga­horo­nuku­pokai­whenua­ki­tana­tahu’ 
स्थानीय भाषा माओरी में लिखे इस नाम का अर्थ कुछ इस तरह है- ‘वह शिखर जहां पर्वतारोही, जमीन निगलने वाले और बड़े घुटने वाले टमाटी नामक एक आदमी ने अपने प्रियजनों के लिए बांसुरी वादन किया था’                  
-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 

#सबसे लम्बा नाम किस देश का है ?