मानवीय जीवन को आसान बनाने वाले महान वैज्ञानिकों के बड़े आविष्कार

महान वैज्ञानिकों के बड़े अविष्कारों से पहले और बाद के मानवीय जीवन में ज़मीन आसमान का अंतर है। बिजली के आविष्कार ने मानव के जीवन के अंधेरे को रोशनी में बदल दिया। इन चमत्कारी अविष्कारों के माध्यम से मानव आज चंद्रमा के बारे में भी बहुत कुछ जानता है। रोडियो, मोबाइल, टैलीविज़न, इंटरनैट, हवाई जहाज़, रेलगाड़ी के अविष्कार ने उसको देश-विदेश के साथ जोड़ दिया। सिनेमा, कम्प्यूटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम ने उसका मनोरंजन करने के साथ-साथ उसके ज्ञान के घेरे में पहले से काफी ज्यादा वृद्धि की, परन्तु यहां जानकारी की बात यह है कि इन बड़े अविष्कार करने वाले महान वैज्ञानिकों को अपने अविष्कारों में सफलता आसानी से प्राप्त नहीं हुई। 
उनको बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उनको सफल होने के लिए कई बार असफलता का सामना करना पड़ा, परन्तु उन्होंने न तो हिम्मत हारी और न ही हौसला हारा। उन्होंने अपनी मेहनत, हिम्मत और दृढ़ संकल्प के साथ इतिहास रच दिया। वह अपनी बड़े अविष्कारों के कारण ही पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गये। आओ, यह जानकारी हासिल करें कि किस महान वैज्ञानिक ने कौन-से बड़े अविष्कार किए। बिजली का अविष्कार बेंजामिन फ्रैंकलिन ने 1772 में की। गुरुत्वाकर्षण का अविष्कार आइज़ैक न्यूटन ने की, चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने वाला वैज्ञानिक नील आर्म स्टांग थे। टैलीफोन का अविष्कार करने वाले अलेक्जेंडर ग्राहम बेल थे। बिजली के बल्ब का अविष्कार करने वाले थॉमस अल्वा एडिसन थे। फेसबुक का अविष्कार मार्क जुकरबर्ग ने किया। रेलगाड़ी का अविष्कार जॉर्ज स्टीफेंसन ने किया। कम्प्यूटर का अविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया। हवाई जहाज़ का अविष्कार राइट ब्रदज़र् ने किया। पैनसलीन का अविष्कार करने वाले एलगजैंडर फ्लेमिंग थे। टैलीविज़न का अविष्कार 1959 में जान लागी बेहरड ने किया। इंटरनैट का अविष्कार करने वाले विंट सेरफ आर बाब कान थे। रेडियो का अविष्कार 1927 में गुगलीयोन मार्कोनी ने किया। रेडियम का अविष्कार मैरी क्यूरी ने किया। एक्सरे का अविष्कार विलरेन रोनटेनगिन ने किया। प्रिंटिंग प्रैस का अविष्कार करने वाले जौहनसन गुडनवर्ग थे। डी.एन.ए. का अविष्कार वाटसन और क्रिक ने मिलकर किया था। कैमरे का अविष्कार करने वाले जोस्फ नाइस्फोरसीयफ थे। माइक्रो स्कोप का अविष्कार करने वाले जाखिमार्स जैनसन थे। भाप इंजन का अविष्कार जेमज़ वाट ने किया था। मोबाइल का अविष्कार मार्टिन कूपर ने 1995 में किया। इन सभी अविष्कारों को पढ़ कर हैरानी होती है कि इन सभी अविष्कारों को करने वाले महान वैज्ञानिक पश्चिम से संबंधित हैं।
मो. 98726-27136

#मानवीय जीवन को आसान बनाने वाले महान वैज्ञानिकों के बड़े आविष्कार