जम्मू कश्मीर में बारिश से तबाही का सिलसिला जारी, सात की मौत
पुंछ, 20 जुलाई - जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में भारी बारिश के चलते मंडी तहसील के लोरन ब्लॉक के पीर पंजाल पहाड़ियों में स्थित दोमेल ढोक क्षेत्र में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई।
सोमवार को लगातार बारिश के बीच दोमेल ढोक इलाके में अचानक भूस्खलन हुआ, जिसमें कई लोग मलबे की चपेट में आ गए। यह क्षेत्र बेहद दूरदराज और दुर्गम होने के कारण घटना की जानकारी प्रशासन तक देर शाम पहुंची।
#जम्मू कश्मीर
# बारिश

