दीवारों की दरारों में कैसे उगते हैं पीपल के पौधे

प्यारे बच्चो, हमारे आस-पास कई पौधे उगते दिखाई देते हैं, जो कि ज़मीन में उगे होते हैं, परन्तु कई बार हमने देखा है कि पीपल के पौधे दीवारों की दरारों या हमारे घरों की छत पर उग जाते हैं।आओ, आज यह जानें कि बिना मिट्टी-पानी के यह पीपल दीवारों की दरारों में कैसे उगते हैं।
बच्चो, पीपल के वृक्ष को ऑक्सीजन पैदा करने वाला वृक्ष माना जाता है। यह वृक्ष पंजाब और भारत के अन्य राज्यों में अक्सर ही मिल जाते हैं, इस वृक्ष को पवित्र वृक्ष माना जाता है। कई लोग इसकी पूजा भी करते हैं। पीपल का बीज इतना जीवनदायक है कि आसानी के साथ कहीं भी उग सकता है। जब कोई पक्षी इसके बीज को खाता है और दीवार या छत पर बीठ कर देता है तो बीज वहीं उग जाता है। इसको बढ़ने के लिए बहुत ही कम पानी और मिट्टी की ज़रूरत होती है। गर्मी के मौसम में यह बहुत तेज़ी से बढ़ता है। जड़ें पीपल के वृक्ष को आस-पास की हवा और मिट्टी से नई नमी और पौष्टिक तत्व प्राप्त करने में मदद करती हैं। दूसरी तरफ जब पीपल के वृक्ष की जड़ें इमारत के ढांचे में या दीवारों में जाती हैं तो यह इमारत का बहुत ज्यादा नुकसान करती हैं। इससे वृक्ष की वज़न भी कई बार इमारत को खराब कर देता है। इसलिए विशेषज्ञों के अनुसार पीपल का वृक्ष चाहे कितना भी लाभदायक है परन्तु इसको घर से दूर ही लगाया जाना चाहिए।
मो. 82838-00190

#दीवारों की दरारों में कैसे उगते हैं पीपल के पौधे