लड़की की सगाई होने पर पूर्व प्रेमी ने मारी गोली

नई दिल्ली, 05 अगस्त - दिल्ली के भारत नगर इलाके में एक लड़की को उसके पूर्व प्रेमी ने घर में घुसकर गोली मार दी। लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक लड़की की सगाई होने बाद में लड़के को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उसने शनिवार रात को लड़की के घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल लड़की खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।