पंजाब यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों द्वारा वीसी के दफ़्तर का घेराव 

चंडीगढ़, 05 सितंबर - (मनजोत सिंह) - पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में विद्यार्थी जत्थेबंदी द्वारा वाइस चांसलर के दफ़्तर का घेराव किया गया। एबीवीपी आरएसएस और वीसी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया है। विद्यार्थी जत्थेबंदी द्वारा वीसी पर एबीवीपी का समर्थन करने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं विद्यार्थियों द्वारा वीसी प्रो. राज कुमार का पुतला फूंका गया।