आज लखनऊ से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका गांधी 

नई दिल्ली,11 फरवरी - कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ आ रही प्रियंका गांधी आज यहां रोड शो करेंगी। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे। रोड शो के दौरान वह जनता को संबोधित भी करेंगी। बता दें पहली बार प्रियंका कांग्रेस नेता के रूप में उत्तर प्रदेश आ रही है और यूपी की सियासी नब्ज समझने के लिए प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे।