शिमला में आज सुबह से हो रही है बर्फबारी 

शिमला, 27 फरवरी - (पंकज) - हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में आज सुबह से लगातार बर्फबारी हो रही है। शिमला के साथ ही राज्य किन्नौर जिले में भी ताज़ा बर्फबारी हुई है, जिस कारण दोनों स्थानों पर तापमान में काफी गिरावट आई है। आधिकारियों के मुताबिक बर्फबारी के चलते शिमला और किन्नौर जिले में आज सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।