केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, किरन रिजिजू और किरण बेदी समेत 8 पूर्व छात्रों को सम्मानित करेगा दिल्ली विश्वविद्यालय


 नई दिल्ली, 28 जून -  दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कई पूर्व छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक जिन पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, किरन रिजिजू, पांडिचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत मोहंती, शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे और उत्तर प्रदेश के चुनाव आयुक्त मनोज कुमार शामिल हैं।