भाजपा का आज मना रही 40वां स्थापना दिवस 

नई दिल्ली, 06 अप्रैल - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जरुरतमंद लोगों की मदद करें। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि 1980 में भाजपा की नींव पड़ी थी।