हरियाणा में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार - नायब सिंह सैनी

यमुनानगर, 22 फरवरी (कुलदीप सैनी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निकाय चुनाव के प्रचार में उतर चुके हैं। नायब सिंह सैनी ने आज यमुनानगर जगाधरी में भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी और सभी 22 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के लिए एक विशाल रोड शो निकला। इस रोड शो का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। वही इस रोड शो में जनता द्वारा किए गए स्वागत से मुख्यमंत्री गदगद नजर आए। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इन निकाय चुनावों में भाजपा की मेयर प्रत्याशी की प्रचंड जीत होगी और सभी 22 वार्डों के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार कार्य कर रही है और प्रदेश सरकार निरंतर पूरे प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित है उसी प्रकार अब शहर की सरकार भी भाजपा की बनेगी। जिससे यमुनानगर के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। 

#हरियाणा
# ट्रिपल इंजन
# सरकार
# नायब सिंह सैनी