स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद बादाम

हर साल 16 फरवरी को राष्ट्रीय बादाम दिवस मनाया जाता है। अपने आहार में बादाम को शामिल करके हम उसके महत्व को मान्यता देते हैं। साल के इस दिन बादाम को एक नई पहचान और इसे एक दिन उत्सव के रूप में समर्पित करके दिवस के रूप में मनाते हैं। यह समारोह हमारे लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका इस्तेमाल इसके पोषण के स्तर को देखते हुए पाक कला में लंबे समय से किया जाता रहा है। इसका इतिहास बाइबल से जुड़ा है जिसमें बादाम को भोजन के रूप में उल्लिखित किया गया है। बादाम की खेती चीन और मध्य एशिया में तो की ही जाती है, लेकिन इसकी खेती की शुरुआत कहां से हुई, इसके बारे में अभी भी काफी बहस है। हां, इतना ज़रूर है कि मनुष्य द्वारा उगाये जाने वाले शुरुआती खाद्य पदार्थों में से बादाम को ही माना जाता है। इसे उन यात्रियों द्वारा खोजा गया था, जो एशिया और भूमध्य सागरीय क्षेत्रों के बीच लंबी यात्रा  के दौरान इन्हें खाते थे। इनकी देखा देखी भूमध्य सागर के आसपास के इलाकों में इनके पेड़ उगाये जाने लगे। इसके बाद स्पेन और इटली में इसकी खेती होने लगी। धीरे-धीरे 1800 के दशक में संयुक्त राज्य अमरीका दुनिया का सबसे बड़ा बादाम उत्पादक देश बन गया। दुनिया की आपूर्ति का लगभग 80 प्रतिशत उत्पादन कैलिफोर्निया में होता है। यहां 25 से ज्यादा तरह के बादाम उगाये जाते हैं। 
बादाम को नट्स की शैली में शामिल किया जाता है। ये एक किस्म का बीज होते हैं और पेड़ पर लगते हैं। बादाम मीठे और कड़वे दो तरह के होते हैं। कड़वे बादाम का जहर निकालने के बाद उसके तेल का इस्तेमाल खाने में किया जाता है। कड़वे बादाम के फूल सफेद होते हैं और मीठे बादाम के फूल गुलाबी होते हैं। बादाम का फल जब पकता है तो यह खुद ही खुल जाता है और उससे बाहर आ जाता है। बादाम के बीज कठोर छिलकों के अंदर होते हैं। कड़वे बादाम और मीठे बादाम की रसायनिक संरचना समान होती है।
पोषक तत्वों से भरपूर बादाम में विटामिन बी1, फोलेट, विटामिन बी3, नियासिन, बी कॉम्प्लेक्स और मैग्नीज भरपूर मात्रा में होता है। 28 ग्राम यानी एक औंस बादाम में 183 कैलोरी, 5.82 ग्राम प्रोटीन, 2.94 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 16.4 ग्राम वसा, 3.4 ग्राम फाइबर, 7.3 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है। यह हमारी मस्तिष्क और उसकी तंत्रिका प्रणाली को मजबूत बनाकर याद्दाश्त को अच्छा बनाता है। बादाम में एलडीएल कोलेस्ट्रोल को कम करने का एक गुण होता है। 
बादाम मिल्क शेक या बादाम को दूसरे फ्रूड्स के साथ मिलाकर इनकी स्मूदी बनायी जा सकती है। अखरोट, सूरजमुखी के बीज, खजूर, मखाना, किशमिश के साथ मिलाकर अलग-अलग तरह के अनाजों के साथ इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। घर पर ही बादाम को रोस्ट करके उसे ठंडा करके उसका मक्खन बना सकते हैं। उसे ब्रेड, रोटी के साथ खा सकते हैं। -इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर 

#स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद बादाम