रेडियो के बारे में जानकारी
रेडियो मनोरंजन का एक बहुत ही सस्ता और बढ़िया साधन है, जिसको हम अपने साथ कहीं भी लेकर जा सकते हैं। इससे हमें संसार में घटित हो रही घटनाओं की जानकारी भी प्राप्त होती है।
मार्कोनी को रेडियो के जनक के रूप में जाना जाता है। वह इटली के इंजीनियर थे। इनका जन्म 1874 ई. में हुआ। उसने तरंगों को दूर-दूर भेजने का आवष्कार किया था, जबकि उनकी आयु 20 वर्ष से कम थी। वह अपने मकान की छत से ही तरह-तरह के परीक्षण करते थे। सन् 1901 में वह रेडियो सिग्नल अटलांटिका के पार भेजने में सफल रहे। इस महान इंजीनियर की 1937 में मौत हो गई।
रेडियो कैसे काम करता है? : जब हम रेडियो चलाते हैं तो रेडियो आवाज़ को बिजली तरंगों में बदल देता है। यह बिजली तरंगें अपने-आपको रेडियो तरंगों में तबदील कर लेती है। यह रेडियो तरंगें हज़ारों की संख्या में वायुमंडल में मौजूद होती हैं परन्तु रेडियो उसी तरंगों को प्रवान करता है, जिसको आप सुनना चाहते हैं। यह सब कुछ ट्रांसमीटर जिसको ‘मोडूलेटर’ कहते हैं, के माध्यम से संभव होता है। जब यह तरंगें रेडियो में वापस आती हैं तो रेडियो इनको आवाज़ में तबदील कर देता है जो हम तक पहुंचती हैं।

